
NewsNLive Desk: ‘विज्ञापन सनसनी’ और बिहार की स्वघोषित मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से “NOTA” से तीन गुना से ज्यादा वोटों से फिलहाल पीछे चल रही हैं। वहीं, बांकीपुर से लगभग एक हजार वोटों के साथ फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। द प्लूरल्स पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी बिहार चुनाव में मधुबनी के बिस्फी और पटना के बांकीपुर से चुनाव मैदान में उतरी थी। मधुबनी उनका गृह जिला है। पुष्पम के पिता विनोद चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे हैं और उस क्षेत्र से विधान पार्षद भी रहे हैं। गृह क्षेत्र में ही अभी तक के मतगणना के अपडेट के अनुसार ‘NOTA’ से भी कम मिलने से पुष्पम ने नाराज व हताश हो कर ईवीएम पर सवाल उठाई हैं।
पुष्पम प्रिया के ताजा ट्वीट से ऐसा लगता है कि वो हताशा में हैं। उन्होंने लिखा है कि – “ईवीएम हैक बिहार में, प्लुरल्स वोट चुराकर हर बूथ पर एनडीए को ट्रांसफ़र, डाटा साफ़ है! हमें तो बहुमत नहीं था, पर एनडीए को बहुमत नहीं था, प्लुरल्स वोट चोरी ने काम बना दिया! जहां कार्यकर्ताओं ने मेरे सामने अंदर जाकर वोट डाला, उन बूथों पर मुझे 0 वोट है!”
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More