
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जो लोग करीब से जानते हैं या फिर जिनकी राजनीति में दिलचस्पी है वह इस बात को भलीभांति समझते हैं कि नीतीश कुमार अन्य नेताओं की तरह मीडिया फ्रेंडली नहीं हैं। सोशल मीडिया में भी वे अधिक सक्रिय नहीं दिखते रहे हैं। समय-समय पर नीतीश कहते भी रहे हैं कि वह तो बस काम करते हैं, प्रचार में उनका विश्वास नहीं है। उन पर कोई आरोप-प्रत्यारोप करें तो वह तंज कसते हुए यह कहते थे कि लोगों को जब मीडिया की सुर्खियों में आना होता है तो वह कुछ भी कह देते हैं। लेकिन अब नीतीश इस बार थोड़े बदले बदले नजर आ रहे हैं। जहां उनकी राजनीतिक कद को इस बार के चुनाव में नुकसान हुआ है तो वहीं जनता ने भी उनकी पार्टी को कम सीटें ही दी। हालांकि एनडीए को बहुमत मिली और वह एक बार फिर से मुख्यमंत्री बने। लेकिन इस बार वह अब मीडिया में ज्यादा सक्रियता दिखा रहे हैं। वह खुद भी ज्यादा सक्रिय हैं और सरकार के कामों को भी सक्रियता से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं वह भी सोशल मीडिया के जरिए।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के जरिए अब नीतीश अपने कामों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में हैं। इसका असर यह है कि अब विभाग के जरिए सरकार के कामों का पूरा विश्लेषण हर रोज मीडिया संस्थाओं को भेजी जा रही है। बकायदा इसमें उस दिन के सभी कामों का लेखा-जोखा रहता है जो सरकार और सरकार के मंत्रियों द्वारा किया जाता है।
नीतीश सरकार के मंत्री भी सोशल मीडिया में सरकार के काम का खूब प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। मंत्री डॉ अशोक चैधरी सहित अन्य मंत्री भी सोशल मीडिया में सरकार के कामों को प्रचारित कर रहे हैं। सभी विभागों के द्वारा भी सोशल मीडिया में कामों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा। लगभग सभी विभागों का फेसबुक पेज और ट्विटर पर अकाउंट सक्रिय दिख रहे। विभाग के सूचनाओं का भी प्रसार किया जा रहा। अधिकारी भी पहले की तुलना में सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक लगातार सरकार के कामों को पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। आने वाले दिनों में देखना होगा कि यह सक्रियता कब तक और कितने आगे तक जाती है।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More