
पटना : जिला निर्वाचन आयोग की स्वीप आइकॉन एवं प्रसिद्ध लोकगायिका नीतू कुमारी नवगीत ने रविवार को गांधी मैदान, कारगिल चौक, खादी मॉल तथा आसपास के क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
जनसमूह को संबोधित करते हुए नीतू नवगीत ने कहा कि “मतदान महादान है”। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद मतदान ही है, इसलिए हर मतदाता को अपने वोट के अधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत का फैसला कई बार एक वोट से तय होता है, ऐसे में हर वोट देश और राज्य के भविष्य को दिशा देने वाला होता है।
नीतू नवगीत ने लोगों से अपील की कि वे मतदान के दिन घर से जरूर निकलें और “पहले मतदान, फिर जलपान” के संकल्प के साथ मतदान केंद्र पर जाकर अपनी भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर राजेश केशरी, कुमार संभव, कपिल देव, हर्ष कुमार, शाजिया परवीन, अजीत कुमार, सोनू कुमार, सतीश कुमार, आरती कुमारी और मोहित कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
स्वीप कार्यक्रम के तहत यह अभियान आम मतदाताओं को जागरूक कर अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More