
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : यूपी चुनाव में भाजपा की जीत के बाद बिहार लौटने पर यूपी चुनाव के सह प्रभारी और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर का पटना एयरपोर्ट जोरदार स्वागत किया गया। सांसद के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में समर्थकों की भीड़ जुटी हुई थी। बैंड-बाजा और बुके के साथ उनका उत्साह से स्वागत किया गया। इस दौरान समर्थकों ने सांसद विवेक ठाकुर जिंदाबाद के नारे भी लगाते हुए देखें गए। सभी समर्थकों के उत्साह को देख सांसद भी खुश नजर आए।
बता दें कि बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर को यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था। यूपी के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में सात लोगों की टीम में विवेक ठाकुर भी शामिल किए गए थे। जिम्मेदारी मिलने के बाद से वे लगातार यूपी में कैम्प कर रहे थे।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More