
Bharat Varta Desk : लगातार विवादित बयान देकर फजीहत झेल रहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर बिगड़ैल बोल बोले हैं. भोपाल में उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि
भारत की छवि इस कदर बिगड़ चुकी है कि वे भारत को महान नहीं बल्कि बदनाम देश मानते हैं. कमलनाथ ने यही कहा कि सभी देशों ने भारत के लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है. मैंने पिछले दिनों उज्जैन की एक सभा में कहा भी था कि न्यूयॉर्क में किसी टैक्सी चलाने वाले ने मुझे टेलीफोन पर बताया कि उनकी टैक्सी पर कोई बैठने को तैयार नहीं है इसलिए कि वह भारतीय है. कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले प्रधानमंत्री कहते थे कि हमने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है. हम दुनिया के फार्मेसी बन गए हैं मगर अब ग्लोबल टेंडर से वैक्सीन लाने की बात कर रहे हैं.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More