बड़ी खबर

मोकामा वाले ललन सिंह ने जदयू से दिया इस्तीफा, लड़ेंगे मोकामा, बीजेपी दे सकती है टिकट!

Bharat Vart Desk : बिहार विधानसभा की दो सीटों मोकामा एवं गोपालगंज के लिए उपचुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सबकी निगाहें मोकामा पर टिकी हैं जहां जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह को सजा होने के कारण उनकी विधायकी खत्म होने के बाद उपचुनाव हो रहा है। यह लगभग तय हो गया है कि महागठबंधन से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राजद उम्मीदवार होंगी। वहीं, भाजपा में उम्मीदवार को लेकर माथापच्ची जारी है। चर्चा है कि मोकामा वाले ललन सिंह को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। भाजपा सूत्रों का भी कहना है कि अनंत सिंह के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार के रूप में ललन सिंह को पार्टी में शामिल करा टिकट दिया जा सकता है। इस बीच शनिवार को नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पटना में अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला कर जदयू से इस्तीफा दे दिया।

जदयू से इस्तीफा देने के बाद नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि वे ललन बाबू (वर्तमान जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष) के भरोसे पर पार्टी में आये थे कि मोकामा को अनंत सिंह के चंगुल से मुक्त कराना है। लेकिन, एक बार फिर जदयू अनंत सिंह की गोद में जा बैठी है। इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी उन्हें टिकट देती है तो यह उनके लिए सौभाग्य की बात होगी।

महज 2 हजार वोटों से हारे थे ललन सिंह

भूमिहार बहुल मोकामा में अनंत सिंह को कोई अगर टक्कर देता है तो वह नलिनी रंजन शर्मा उर्फ ललन सिंह हैं। बीकॉम शैक्षणिक योग्यता वाले ललन सिंह की क्षवि भी बाहुबली की रही है। कभी सूरजभान सिंह और ललन सिंह की जोड़ी के चर्चे होते थे। कहा तो यह भी जाता है कि सूरजभान के पीछे ललन सिंह बड़ी ताकत थे। 2005 में ललन सिंह ने अनंत सिंह के खिलाफ लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस दौरान ललन सिंह दो हजार से भी कम वोटों से पीछे रह गए थे। इसके बाद 2010 में ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी ने भी लोजपा के टिकट पर अनंत को कड़ी टक्कर दी थी। एकबार फिर कहा जा रहा है कि यहां अनंत सिंह की पत्नी के खिलाफ ललन सिंह भाजपा से मैदान में उतर सकते हैं। ऐसे में यहां मुकाबला रोमांचक होगा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

4 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

4 days ago