मोकामा उपचुनाव : अनंत सिंह की पत्नी के खिलाफ भाजपा का ललन सिंह को उतारने की तैयारी!

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार की दो विधानसभा सीटों मोकामा और गोपालगंज पर भी उपचुनाव होना है। राज्य में पिछले दिनों बड़ा सियासी बदलाव हुआ था और नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ छोड़कर राजद से हाथ मिला लिया था। जदयू के राजद से हाथ मिलाने के बाद महागठबंधन की स्थिति काफी मजबूत हो गई है। ऐसे में बिहार के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

विधानसभा के उपचुनाव में सबकी निगाहें मोकामा विधानसभा के उपचुनाव पर टिकी हुई है। मोकामा क्षेत्र में बाहुबली अनंत सिंह का खासा असर माना जाता है। अनंत सिंह के विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद क्षेत्र में उपचुनाव कराया जा रहा है। राजद की ओर से इस सीट पर अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी चुनाव मैदान में।उतारने की तैयारी है। नीलम देवी का नॉमिनेशन करने वाली हैं। राजद का मुकाबला करने के लिए भाजपा को इस सीट पर पूरी ताकत लगाने होगी।

भाजपा भी मोकामा उपचुनाव में ताल ठोंकने के लिए तैयार है। पार्टी इस उपचुनाव को प्रतिष्‍ठा का प्रश्‍न बनाकर लड़ेगी। महागठबंधन के संभावित उम्मीदवार अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के सामने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ताल ठोंक सकते हैं। नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को अनंत सिंह का राजनीतिक धुर विरोधी माना जाता है। ललन सिंह मोकामा से अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ते रहे हैं। दो बार करीबी मुकाबले में अनंत सिंह के सामने लोजपा के टिकट पर ललन सिंह को हार का सामना करना पड़ा। विगत विधानसभा चुनाव से पहले टिकट मिलने के भरोसे पर ललन सिंह जदयू में शामिल हो गए थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल सका था।
भाजपा को मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार की तलाश है। नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का मोकामा में मजबूत पकड़ है। ललन सिंह की क्षवि भी बाहुबली की रही है। हालांकि, उनकी शैक्षणिक योग्यता बीकॉम है।

भाजपा के सूत्रों के अनुसार, मोकामा से महागठबंधन के खिलाफ नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को पार्टी में शामिल करा कर मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी हो रही है। वहीं, इस बात ललन सिंह भी संकेत देते हुए कहते हैं कि अगर भाजपा उन्हें टिकट देती है उनके लिए सौभाग्य होगा।

जानकारी के अनुसार मोकामा में आरएसएस और भाजपा का भी अपना बड़ा कैडर वर्ग है। ऐसे में अगर भाजपा ललन सिंह को अनंत सिंह की पत्नी के खिलाफ चुनाव में उतारती है तो चुनाव रोचक होगा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago