पॉलिटिक्स

MLC Election: नवल किशोर, मदन मोहन झा, केदार पांडेय, देवेश जीते

NewsNLive Desk: कोरोना काल में विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद चुनाव भी हुए। राज्य की 8 विधानपरिषद सीटों (एमएलसी) के लिए चुनाव हुए थे। उनमें से कुछ सीटों के नतीजे आ गए हैं, तो कुछ पर वोटों की गिनती जारी है।

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के नवल किशोर यादव का कल ही परिणाम आ गया था। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में मौजूद थे। सभी को पछाड़ते हुए भाजपा के नवल किशोर यादव ने पांचवी बार जीत दर्ज की। वहीं, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रवक्ता व सरकार में सूचना जनसम्पर्क मंत्री रहे नीरज कुमार बड़े मतों के अंतर से तीसरी बार एमएलसी चुने गए।

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा लगभग 8 सौ वोटों के अंतर से विजयी घोषित हुए। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के देवेश चन्द्र ठाकुर ने चौथी बार जीत दर्ज की। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सीपीआई के डॉ संजय सिंह विजयी घोषित किये गए।

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित भाकपा उम्मीदवार केदार पांडेय ने चौथी बार जीत हासिल की। केदार पांडेय ने एनडीए समर्थित उम्मीदवार चंद्रमा सिंह को पराजित किया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

1 day ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

4 days ago