MLC बनने के लिए लालू प्रसाद यादव ने सारण से किया नॉमिनेशन

Bihar Election : लालू प्रसाद यादव ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सीट (MLC) के लिए अपना नॉमिनेशन दाखिल किया है। हैरान मत होइए, चौंकिये मत कि लालू प्रसाद यादव तो रांची के भगवान बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में अपनी सजा काट रहे हैं, तो नामांकन कैसे कर सकते है। ये वो लालू प्रसाद यादव नहीं हैं जो राजद सुप्रीमो हैं। बल्कि ये सारण के मढौरा विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं जो सिर्फ लालू प्रसाद यादव के हमनाम हैं।

ये लालू प्रसाद यादव 2001 से लेकर लगातार पंचायत स्तर से लेकर राष्ट्रपति चुनाव में नामांकन कर चुके हैं। इन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में छपरा सीट से बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था, जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल वह सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। जिसके लिए नॉमिनेशन भी दाखिल कर दिया है।

बिहार में विधानसभा चुनाव के साथ ही बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की आठ सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। चुनाव के लिए उम्मीदवार पांच अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच छह अक्टूबर को होगी। इसके बाद उम्मीदवार आठ अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 22 अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती 12 नवंबर को होगी। गौरतलब है कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक क्षेत्र से दिलीप कुमार चौधरी, तिरहुत स्नातक क्षेत्र से देवेश चंद, ठाकुर और कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. मदन मोहन झा, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजय कुमार सिंह और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से केदारनाथ पांडे का कार्यकाल छह मई 2020 को ही समाप्त हो गया है। इन रिक्त सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव को कोविड-19 के कारण चुनाव आयोग ने तीन अप्रैल को टाल दिया था।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago