
पटना : बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग मंत्री अशोक चौधरी ने सोमवार को पटना के मेडिपार्क हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया। उन्होंने कहा कि यह एक सुखद अनुभूति है कि विश्व स्तर पर कोरोना से लड़ाई में हम किसी से कम नहीं हैं।
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अपने देश में बने इस वैक्सीन को लेकर उन्हें हर्ष हो रहा है तथा केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा जिस मजबूती से कोरोना के खिलाफ आम जनमानस के लिए कार्य किया गया है वह निश्चय ही नीतीश जी के स्वस्थ्य और समृद्ध बिहार के लक्ष्य की ओर एक बड़ा कदम है।
साथ ही मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि इस घातक बीमारी से निपटने हेतु अतुलनीय योगदान एवं अपनी जिम्मेदारियों को निभाने वाले सभी साइंटिस्ट, डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टॉफ का उत्कृष्ट योगदान सराहनीय है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाएं।
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More
Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More