
मेधा यूथस्केप 2022 की विजेता बनी सृष्टि
पटना : स्वच्छता सर्वेक्षण में पटना का स्थान सम्मानजनक नहीं आता है क्योंकि ज्यादातर जगहों पर फैला कूड़ों का ढ़ेर लोगों का नाक सिकोड़ने पर मजबूर कर देता है. स्वास्थ्य कर्मी अपना काम करते हैं लेकिन वो काफी नहीं वेस्ट मैनेजमेंट के लिए. मगध महिला कॉलेज की सृष्टि का ग्रीन वेस्ट इसी मुद्दे पर काम करना चाहती हैं. उनका कहना है कि घरों के सॉलिड वेस्ट से रिसाइकलिंग प्लांट के बीच के चरण में उनका ग्रीन वेस्ट काम करेगा जिससे लोगों को अपने सॉलिड वेस्ट ग्रीन वेस्ट को देने पर पास के नर्सरी में प्लांट खरीदने पर छूट मिलेगी. सृष्टि अपना यह आईडिया मेधा द्वारा वाणिज्य महाविद्यालय के साथ मिलकर पीयू की छात्राओं के लिए आयोजित यूथस्केप के फाइनल राउंड में पिच कर रही थीं. उनके इस आईडिया को पांच सदस्यों की जूरी ने प्रथम स्थान दिया.
गुरुवार को वाणिज्य महाविद्यालय में यूथस्केप तैयारी वीमेन आंत्रप्रेन्योर का फाइनल राउंड का आयोजन और पुरस्कार वितरण समारोह हुआ. जिसमें दो राउंड के बाद चयनित 10 गर्ल्स स्टूडेंट्स को पांच जूरी मेम्बर के सामने आपना आइडिया पिच करना था.
इससे पहले ये प्रतिभागी आइडिया सबमिसन और बिजनेस मॉडल डेवलपमेंट के चरण को पार कर चुके थे.
मगध महिला कॉलेज की सृष्टि कुमारी जिनका आईडिया वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर था. जूरी मेम्बर में बिहार के यंग आंत्रप्रेन्योर थे जो बिहार की अलग अलग जरूरी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और रोजगार भी पैदा कर रहे हैं.
टॉप टेन फाइनल प्रतिभागियों में से टॉप पांच को चयनित किया गया जिसमें प्रथम को टैब, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले को एंड्रॉयड फोन और सभी पांच को मेधा द्वारा बिजनेस मॉडल कैनवास की ट्रेनिंग दी जायेगी. विजेताओं को वाणिज्य महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नागेंद्र कुमार झा ने पुरस्कृत किया. उन्होेंने कहा कि हम विद्यार्थियों को एंटरप्राईज बनाने में मदद करना चाहते हैं जिससे वो रोजगार के नये अवसर पैदा कर सकें और इसमें मेधा एक सहभागी के रूप में काम कर रही है. यूथस्केप जैसे कार्यक्रम युवाओं की उद्यमिता के सपने को साकार करने में मदद कर सकती है.
मेधा के प्रोग्राम प्रमुख संजुल अशोक भाकरी ने कहा कि मेधा विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को प्रभावी बनाने पर काम करती है जिसके जरिए हम उनको करियर के विभिन्न पहलुओं से रूबरू करवाते हैं. इस महिला केंद्रित यूथस्केप के जरिए हम पीयू की विद्यार्थियों के मन में यह विश्वास पैदा करना चाहते थे कि आप बिजनेस करने का सपना देखें हम आपको हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे.
विजेताओं के नाम
जूरी मेम्बर
कार्यक्रम में वाणिज्य महाविद्यालय से डॉ. एस वी लाल, डॉ. गज़ाला प्रवीन और अन्य फैकल्टी मौजूद थे. वहीं मेधा की ओर से रवि रंजन मिश्रा, चंद्रभूषण, दीपशिखा, अंकित, शुभम निराला, शुभम आनंद और कीर्ति मौजूद थीं.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More