बड़ी खबर

मनी लांड्रिंग केस में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को ED ने किया गिरफ्तार

Bharat Varta Desk : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय मुंबई अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नवाब मलिक से बुधवार सुबह से ही पूछताछ कर रही थी, जिसके बाद यह गिरफ्तारी हुई है।

ईडी ने मलिक से आज छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। ईडी सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी मलिक से भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर से जुड़े कथित जमीन सौदे को लेकर जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईडी के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे नवाब मलिक के आवास पर पहुंचे, जहां पर उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई। घर पर पूछताछ करने के बाद करीब साढ़े सात बजे अधिकारी नवाब मलिक को अपने साथ ईडी दफ्तर ले गए, जहां सुबह 8:30 बजे से उनसे पूछताछ की जा रही थी।

ईडी ने अंडरवर्ल्ड से कथित संबंधों वाली एक संपत्ति के सिलसिले में नवाब मलिक को तलब किया था। इसी मामले में अब उनसे लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। ईडी के अधिकारी उनसे एक प्रॉपर्टी में अंडरवर्ल्ड के लिंक होने के मामले की जांच करना चाहते थे।

ईडी को शक है कि नवाब मलिक की एक जमीन में अंडरवर्ल्ड के लोग भी जुड़े हो सकते हैं। अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त और हवाला लेनदेन के संबंध में ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में छापेमारी की थी और एक नया मामला दर्ज किया था। जिसके बाद मलिक से पूछताछ की गई।

केंद्रीय एजेंसी ने 10 स्थानों पर छापेमारी की थी जिसमें 1993 के बम धमाके के मुख्य साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम की दिवंगत बहन हसीना पार्कर, भाई इकबाल कासकर और छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट के परिसर शमिल हैं। कासकर पहले से ही जेल में है जिसे एजेंसी ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। ईडी ने पार्कर के बेटे से भी पूछताछ की थी।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

43 minutes ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago