अपराध

दाउदनगर में सीओ को धमकाने के आरोप में लोजपा नेता प्रकाश चन्द्रा पर केस दर्ज

औरंगाबाद संवाददाता : औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में पदस्थापित अंचल अधिकारी विजय कुमार को धमकाने के आरोप में लोजपा नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रकाश चन्द्रा और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दाउदनगर के सीओ विजय कुमार द्वारा दर्ज करायी गई प्राथमिकी में कहा गया है कि “15 जून को जब मैं कार्यालय में कार्यों का निष्पादन कर रहा था तब इसी बीच मेरे निजी मोबाइल नम्बर 8292284009 पर प्रकाश चन्द्रा का फोन आया जो मैं उठा नहीं पाया क्योंकि मैं ऑफिसिय नम्बर पर किसी और व्यक्ति से बात कर रहा था। इसी बीच अंचल अमीन, दाउदनगर के मोबाईल से मेरे सरकारी नम्बर पर फोन आया तथा मुझे बताया कि प्रकाश चन्द्रा बात करना चाहते हैं, जैसे मैंने हेलो बोला प्रकाश चन्द्रा के द्वारा गाली गलौज किया जाने लगा तथा मुझे प्रकाश चन्द्रा के द्वारा अपने ऑफिस में बुलाया गया। लगभग 05 मिनट के अन्दर ही प्रकाश चन्द्रा के गुंडे मनीष कुमार पिता स्व. बलवीर ग्राम भगवान विगहा, चिन्टु मिश्रा, पिता – उपेन्द्र मिश्रा ग्राम पुरानी शहर दाउदनगर एवं तीन अन्य लोग जिसका नाम मालुम नहीं है बन्दुक/राइफल के साथ मेरे ऑफिस में आए तथा मेरे साथ बदतमीजी करने लगे एवं उठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे तथा मेरे साथ हाथापाई भी करने लगे। अंचल गार्ड की सहायता से किसी प्रकार बचा। इसके बाद मुझे धमकी देते हुए तथा हथियार लहराते हुए सभी भाग गए। इस प्रयास में कई आवश्यक कागजातों को भी उनके द्वारा नष्ट कर दिया गया। इस बात की जानकारी दुरभाष पर जिला पदाधिकारी को भी दे दिया गया है।”

बता दें कि सीओ को धमकी देने और बदसलूकी के मामले में घटना के दो दिनों बाद केस दर्ज होना चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि सीओ ने घटना के तुरंत बाद ही 15 जून केस दर्ज कराने के लिए थाना आवेदन दिया था।
सीओ विजय कुमार ने बताया कि मैं लगातार केस दर्ज कराने के लिए प्रयासरत था क्योंकि मेरे जान को खतरा है। मैंने 15 जून को घटना के तुरंत बाद केस दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था। 17 जून को देर शाम केस दर्ज कर लिया गया है, जिसका केस नम्बर 321/22 है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

11 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago