शराबकांड ने बढ़ाई नीतीश सरकार की मुश्किलें, भाजपा ने CM से मांगा इस्तीफा, अशोक चौधरी ने किया बचाव

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार के सारण में शराब की वजह से 40 लोगों की मौत को लेकर राजनीति जबरदस्त तरीके से हो रही है। भाजपा बिहार में नीतीश सरकार पर खूब हमलावर है। आज भाजपा की ओर से साफ तौर पर कह दिया गया कि नीतीश कुमार का बिहार के जनता से मोहभंग हो गया है। वहीं, भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा भी मांग लिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार की जनता से उनका(नीतीश कुमार) मोह भंग हो गया है। उन्होंने कहा कि छपरा में 40 से ज्यादा लोगों की मृत्यु को प्रशासन ने छिपाया और प्रचार किया कि मृत्यु बीमारी से हुई है। 40 लोगों की मृत्यु के बाद (नीतीश कुमार का) यह कहना कि जो पिएगा वो मरेगा शर्मनाक है।

वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जहरीली शराब से मौत का मामला उठाने से तिलमिलाए नीतीश कुमार भाजपा को बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं, जबकि ऐसी सोच रखने वाले कई लोग खुद ही बर्बाद हो गए और उन्हें कोई पूछने वाला नहीं रहा। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब पीने से मरने वालों और उनके गरीब आश्रितों को ” महापापी” कहना मुख्यमंत्री की संवेदनहीनता, राजहठ और सत्ता के अहंकार का सूचक है। उन्होंने कहा कि यह लालू प्रसाद की संगत का असर है कि वे माननीय विधायकों के लिए “तुम- तुमको” जैसे संबोधन और “बर्बाद कर देंगे” जैसी सड़क-छाप धमकी पर उतर आये हैं। हालांकि, मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा शराबबंदी के पक्ष में है, लेकिन इस नीति के कठोर क्रियान्वयन की समीक्षा भी चाहती है।

सीएम नीतीश का बयान

हालांकि ऐसा लगता है कि कहीं ना कहीं शराब कांड में नीतीश कुमार और उनकी सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है और विपक्ष को उन पर हमला करने का बड़ा मौका मिल गया है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इसको लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि जो पिएगा वह मारेगा। इसको लेकर भी भाजपा उन पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। नीतीश ने अपने बयान में कहा कि जहरीली शराब से तो शुरू से लोग मरते हैं, जहरीली शराब से अन्य राज्यों में भी लोग मरते हैं। लोगों को सचेत रहना चाहिए क्योंकि जब शराब बंदी है तो खराब शराब मिलेगी ही। जो शराब पियेगा वो मरेगा ही। इस पर पूरी तरह से एक्शन होगा। उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों को कहा है कि गरीबों को न पकड़ें जो लोग इसका व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें पकड़ें। शराब बंदी कानून से कई लोगों को फायदा हुआ है कई लोगों ने शराब छोड़ दी है।

मंत्री अशोक चौधरी का बचाव, कहा- ‘शराब है सबसे खराब’

बिहार के भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने सरकार का बचाव किया और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाज के हित को ध्यान में रखकर राज्य में सर्वसम्मति से शराबबंदी कानून को लागू किया गया था। शराब मानव जाति एवं समाज के लिए अभिशाप रुपी है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के लोग कुछ मुद्दों पर अनर्गल वार्तालाप कर रहे हैं, ये लोग यही चाहते हैं कि किसी भी प्रकार से सदन के कार्य में बाधा उत्पन्न हो एवं राज्य का विकास अवरुद्ध हो।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

6 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 weeks ago