
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में इनदिनों शराबबंदी पर सियासी बवाल मचा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीख़े शब्दों में शराबबंदी को लेकर विरोधियों पर हमला किया है। उनका कहना है कि ‘शराब बुरी चीज है। बिहार की महिलाओं के कहने पर शराब बंद किया गया था। शराब पीना बुरा है। जो पियेगा वो मरेगा।’
इस बीच बिहार के सिविल डिफेंस के पुलिस महानिदेशक अरविन्द पाण्डेय का कविता सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उनके द्वारा कविता के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी लिखा है कि नशामुक्ति के लिए अभियान चलाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कविता के माध्यम से लोगों को नशा के भयानक परिणाम को समझाया और इससे बचने का अपील किया है। फेसबुक पोस्ट पर उन्होंने लोगों से राजनीतिक कमेंट नहीं करने का भी आग्रह किया है।
अरविन्द पाण्डेय द्वारा लिखी कविता…
मृत्यु न असमय कर आमंत्रित.
जो निषिद्ध हो अस्वीकृत कर.
जो विधिसम्मत, वह अधिकृत कर.
जीवन को कर सतत निमंत्रित.
मृत्यु न कर असमय आमंत्रित.
(नशामुक्ति के लिए अभियान चलाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है)
अरविन्द पाण्डेय द्वारा लिखी एक और कविता…
मदिरा देती मृत्यु है, धीमी या कि तुरंत.
सर्वभक्षिणी है सुरा, विषधर सदृश दुरंत.
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More