
Bharat Varta Desk: प्रख्यात चिंतक और विचारक केएन गोविंदाचार्य गंगा दर्शन यात्रा के बाद अब यमुना दर्शन यात्रा पर निकल पड़े हैं। 28 अगस्त यानी शनिवार को उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम से उन्होंने यह यात्रा शुरू की है जो 15 सितंबर को प्रयागराज में समाप्त होगी। उन्होंने इस यात्रा को यमुना दर्शन यात्रा सह प्रकृति केंद्रित विकास का नाम दिया है।
जन्माष्टमी के मौके पर शुरू की गई इस यात्रा का मकसद यमुना जी का निर्मलीकारण और प्रदूषण मुक्तिकरण है। यह आध्यात्मिक यात्रा उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों व शहरों से होकर गुजरेगी। आज शाम को यह यात्रा हिमाचल प्रदेश के गुरु की नगरी पांवटा साहिब में पहुंचेगी।
29 अगस्त को गोविंदाचार्य ऐतिहासिक गुरूद्वारा साहिब में मत्था टेकेंगे। उसके बाद दल- बल के साथ हरियाणा के आदिबद्री के लिए रवाना होगे। यात्रा के दौरान गोविंदाचार्य जगह-जगह प्रेस कॉन्फ्रेंस और बैठकों के माध्यम से इस आध्यात्मिक यात्रा के लक्ष्य के बारे में बताएंगे। इस यात्रा में गोविंदाचार्य के साथ उनके सहयोगी संजय शर्मा, विवेक त्यागी, स्वामी देव स्वरूप आनंद, अरविंद तिवारी वासुदेव आचार्य आदि शामिल हैं।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More