
पटना। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में आम्रपाली संस्था द्वारा गांधी मैदान में आयोजित कारीगरी हाट-2025 में रविवार की संध्या बिहार की समृद्ध लोक-संस्कृति के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या में बिहार की सुप्रसिद्ध लोक गायिका एवं नमामि गंगे की ब्रांड एम्बेसडर डॉ. नीतू कुमारी ‘नीतू नवगीत’ ने पारंपरिक लोकगीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान घंटों तक गांधी मैदान बिहार के लोकगीतों की मधुर धुनों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन कारीगरी हाट की आयोजक अर्चना सिंह, नाबार्ड के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक अवधेश कुमार, सेक्शन ऑफिसर जैकी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इस आयोजन में नेशनल जूट बोर्ड, एनसीडीसी, डब्ल्यूडीसी, नई दिल्ली, बिहार डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन अनुसंधान संस्थान बिहार की मुख्य सहभागिता रही।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत नीतू नवगीत ने गणेश वंदना “घर में पधारो गजानन जी” से की। इसके बाद उन्होंने बिहार के पारंपरिक और लोकप्रिय लोकगीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। “राम जी से पूछे जनकपुर की नारी”, “पटना से बैदा बुलाईद”, “सिया जी बहिनियां हमार हो”, “बिहार गौरव गान”, “कैसे खेले जईबू सावन में कजरिया”, सामा-चकेवा पर आधारित गीत, “मांगिला हम वरदान हे गंगा मइया”, “कहे तोसे सजना”, “कजरा मोहब्बत वाला” और “पनिया के जहाज” जैसे गीतों पर श्रोता झूमते नजर आए।
कार्यक्रम में राजेश केशरी ने “ओढ़नी के रंग पीयर” सहित कुछ फिल्मी गीत प्रस्तुत कर माहौल को और रंगीन बना दिया। वाद्य संगत में संजय मिश्रा (कैशियो), अशोक कुमार (बैंजो), प्रिंस कुमार (पैड) और ढोलक पर अमरनाथ ने बेहतरीन साथ निभाया।
कारीगरी हाट-2025 की यह सांस्कृतिक संध्या न केवल बिहार की लोक परंपरा को सहेजने का माध्यम बनी, बल्कि नीतू नवगीत की सशक्त प्रस्तुति ने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ दी।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More