शिक्षा मंच

Jnu छात्र संघ चुनाव में लेफ्ट का कब्जा, विद्यार्थी परिषद चारों सीटों पर हारा

Bharat varta desk

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एक बार फिर लेफ्ट ने कब्जा जमा लिया है। अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल कर ली है। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में लगभग 73 प्रतिशत मतदान हुआ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) खूब कोशिशों के बावजूद एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी। धनंजय अध्यक्ष और अविजित उपाध्यक्ष चुने गये हैं।  प्रियांशी आर्य (BAPSA वाम समर्थित) को महासचिव और मो. साजिद को संयुक्त सचिव चुना गया। जेएनयू चुनाव समिति (सीईसी) के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने देर रात नतीजों का एलान किया। 

12 साल बाद सबसे अधिक हुई थी मतदान
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव के लिए शुक्रवार को 73 प्रतिशत मतदान हुआ था जोकि पिछले 12 वर्षों में सबसे अधिक है। चुनाव समिति ने कहा कि जेएनयूएसयू चुनाव दो चरणों में हुए, जिनमें साजो-सामान की व्यवस्था के कारण देरी हुई थी। इस बार चार साल के अंतराल के बाद मतदान हुआ है और 7,700 से अधिक पंजीकृत मतदाताओं ने गुप्त मतदान के जरिए अपना वोट डाला।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

3 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

5 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

6 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

1 week ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

1 week ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

1 week ago