राज्य विशेष

झारखंड में कई IAS बदले, मनीष रंजन का कद बढ़ा, RWD के साथ RDD के भी सचिव बने

भारत वार्ता संवाददाता, रांची : झारखंड सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के तेजतर्रार अधिकारी मनीष रंजन को सरकार ने तरक्की दी उन्हें कोल्हान के आयुक्त के पद से स्थानांतरित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया है. इसके अलावा उन्हें ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. दोनों विभाग झारखंड के ग्रामीण इलाकों के विकास से संबंधित हैं. कोल्हान के आयुक्त के रूप में मनीष रंजन ने सुदूर इलाकों में रहने वाले आदिवासियों के विकास के लिए कई अभिनव प्रयोग किया था. इस क्रम में वे कोल्हान के कई बीहड़ इलाकों में भी गए थे जहां आमतौर पर बड़े अधिकारी जाने से बचते रहे हैं.

वंदना डादेल को भी अहम जिम्मेदारी

वहीं दूसरी ओर एक और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना डादेल को भी सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. वंदना को वाणिज्य कर विभाग के प्रधान सचिव के पद से स्थानांतरित करते हुए प्रशासनिक और कार्मिक व राजभाषा विभाग के प्रधान सचिव रूप में तैनात किया गया है. उन्हें मंत्रिमंडल निगरानी के प्रधान सचिव का भी अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है. इसके पहले वे इन विभागों के अतिरिक्त प्रभार में थी. वहीं दूसरी ओर अराधना पटनायक को ग्रामीण विकास विभाग के सचिव से हटाकर वाणिज्य कर विभाग का सचिव बनाया गया है.

ठंडे बस्ते में भेजे गए नैंसी और वरुण रंजन

नैंसी सहाय को पशुपालन विभाग के निदेशक से हटाकर झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. वहीं उद्यान निदेशक वरुण रंजन अब मनरेगा आयुक्त बनाए गए है. यहां बता दें कि मधुपुर उपचुनाव के पहले चुनाव आयोग ने भाजपा की शिकायत पर देवघर के डीसी को हटाकर नैंसी सहाय को देवघर का डीसी बनाया था. चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद हेमंत सरकार ने नैंसी को देवघर से हटा दिया था. उनकी जगह पहले वाले डीसी को फिर देवघर में पदस्थापित किया. वरुण रंजन नैंसी के पति हैं. लोगों में इस बात की चर्चा है कि सरकार ने वरुण को मनरेगा का आयुक्त बनाकर एक तरह से ठंडे बस्ते में भेजने की कार्रवाई की है. जबकि दोनों की पहचान अपेक्षाकृत साफ-सुथरी छवि के आईएएस अधिकारियों में है.

Advertisement
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

1 day ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

3 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

4 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

5 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

5 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago