स्वास्थ्य

JHALSA के सहयोग से आदिवासी इलाकों में कोरोना सुरक्षा सामग्री लेकर पहुंच रहा रेल यात्री संघ

Bharat Varta Desk : झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA) के सहयोग से केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ संथाल परगना के सुदूर आदिवासी इलाकों में कोरोना के सुरक्षा सामानों को लेकर लोगों के बीच पहुंच रहा है. संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान के नेतृत्व में एक दल गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट स्थित ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित अस्पताल में पहुंचा और मास्क, सैनिटाइजर, पीपी किट आदि सामान दिए. यात्री संघ के कार्यकर्ता ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर भी गए थे मगर इस अस्पताल में पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर पहले से उपलब्ध है. यह अस्पताल पहाड़िया और संथाल जनजाति के लोगों के बीच चिकित्सा का काम कर रहा है.

कल दुमका और जामताड़ा जाएंगे रेल यात्री संघ के पदाधिकारी
कल दुमका और जामताड़ा जाएंगे और वहां के जिला विधिक सेवा प्राधिकार को कोरोना वायरस से जुड़े सुरक्षा समान सौंपेंगे. विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से सारे सामान आदिवासी जनजाति के लोगों के बीच वितरित किए जाएंगे. संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि देवघर, पाकुर और गोड्डा जिलों में भी सुरक्षा सामान पहुंचाए जाएंगे. इसके पहले साहिबगंज जिले में विधिक सेवा प्राधिकार को संघ की ओर से ऑक्सीजन सिलेंडर और दूसरे सुरक्षा सामान उपलब्ध कराए जा चुके हैं.

JHALSA का सभी जिला जजों को निर्देश
यहां बता दें कि पटना हाईकोर्ट का झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार संथाल परगना के गरीब आदिवासी समाज में कोरोना वायरस की रोकथाम, दवा की उपलब्धता, ऑक्सीजन सप्लाई, टीकाकरण अभियान को लेकर गंभीर है. इसके लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर सभी जिला एवं सत्र न्यायालय में वार रूम बनाए गए हैं. यही नहीं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने साहिबगंज पाकुड़ दुमका देवघर जामताड़ा और गोड्डा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को पत्र लिखकर यह कहा है कि केंद्रीय रेल यात्री संघ को कोरोना वायरस की रोकथाम और सुरक्षा उपायों के लिए किए जा रहे कार्यों में सहयोग करवाएं. बता दें कि झारखंड राज्य विधि सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अखिलेश कुमार सिंह हैं जबकि संरक्षक झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजीव रंजन है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पटना का नाम बदलेगा, पाटलिपुत्र कहलाएगी राजधानी

Bharat varta Desk बिहार की राजधानी पटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है.… Read More

20 hours ago

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

4 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

1 week ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

1 week ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

1 week ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

2 weeks ago