पॉलिटिक्स

अभिनव के ABVP के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनने पर जहानाबाद में खुशी

जहानाबाद, भारत वार्ता संवाददाता : पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रह चुके जहानाबाद जिले के भारथु गांव निवासी अभिनव को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने पर उनके गांव एवं जिले के छात्र-युवाओं में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का कहना है कि कर्मठ एवं संघर्षशील छात्र नेता को देश के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह मिलना निश्चित रूप से काबिले तारीफ है।
जहानाबाद जिले के निवासी दिल्ली विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर और भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रो अनंत प्रकाश ने भी अभिनव कुमार को बधाई दी है।

बता दें कि अभिनव कुमार इससे पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पटना विश्वविद्यालय इकाई के संयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे 2018 के पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में परिषद के तरफ से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी थे। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर का जदयू के समर्थन में प्रत्यक्ष हस्तक्षेप की वजह से 2018 का छात्रसंघ चुनाव चर्चा एवं विवादों में रहा था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

3 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

3 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

5 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

5 days ago