धर्म/अघ्यात्म

जहानाबाद : सम्मानित किए गए रघुनाथगंज मंदिर के कार्यकर्ता

निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम से मिलती है सफलता


रघुनाथगंज मंदिर में लगातार आयोजित किए जाएंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम


जहानाबाद, भारत वार्ता संवाददाता : शकूराबाद/रतनी रघुनाथगंज सत्यदेव सूर्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित सप्त दिवसीय यज्ञ का समापन शनिवार की रात महाभंडारा के साथ संपन्न हुआ। महाभंडारा में आसपास के दर्जनों गांव के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया तथा मंदिर में आकर सातों देवी-देवताओं से आशीर्वाद लिया। जहानाबाद जिले के अलावा पटना अरवल गया और नालंदा जिले के भी अनेक श्रद्धालु मंदिर परिसर में आए और अंतिम दिन यज्ञ और हवन कार्यक्रम में भाग लिये। शाम में वृंदावन से आई रासलीला मंडली द्वारा भगवान श्री कृष्ण के अलग-अलग लीलाओं को मनोरंजक तरीके से दिखाया गया। रघुनाथगंज मंदिर समिति की ओर से कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए शनिवार की सुबह विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रघुनाथगंज मंदिर के संरक्षक रविंद्र भगत और अध्यक्ष डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने सक्रिय कार्यकर्ताओं और मीडिया के लोगों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में अजय प्रसाद, राजेश्वर प्रसाद, शंभू प्रसाद, जितेंद्र पांडे, बबलू कुमार, अनुज कुमार,सुनील कुमार, रोहित कुमार सोनू कुमार विकास कुमार गौरव कुमार पंकज कुमार अमरेंद्र निक्कू विक्रम विक्रांत विक्की सुधीर मुन्ना कुमार चंदू प्रसाद रवि कुमार रॉकी रंजन धीरज राजीव चंदन और चन्ना सत्य मनीष विकास सूर्या राहुल अंकित आदि प्रमुख रहे। कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हेतु रघुनाथगंज एवं आसपास के सभी गांव के लोगों ने जिस प्रकार से सहयोग दिया वह अपने आप में खास महत्व रखता है। भगवान सूर्य देव और मंदिर के सभी सातों देव की कृपा रघुनाथगंज एवं पूरे क्षेत्र और जहानाबाद जिले पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि जीवन में खुशहाली के लिए सांस्कृतिक मुद्दों पर ध्यान देना जरूरी है। मंदिर में पूजा पाठ के साथ-साथ हर महीने सांस्कृतिक सामाजिक धार्मिक आध्यात्मिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिस को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता तैयार रहें। इस अवसर पर दिलीप कुमार ने कहा कि कठिन परिश्रम का कोई और विकल्प नहीं होता है। भगवान की कृपा भी उन्हीं पर बरसती है जो कठिन परिश्रम करते हैं और बिना रुके हुए संघर्ष पथ पर आगे बढ़ते रहते हैं। निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम के बल पर बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। रघुनाथगंज छठ पूजा समिति द्वारा मंदिर के निर्माण एवं स्थापना के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मंदिर के संरक्षक रविंद्र भगत, शैल बाबा भगत, अध्यक्ष डॉ नीतू कुमारी नवगीत और दिलीप कुमार को सम्मानित किया गया।

सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ उद्योग विभाग के विशेष सचिव दिलीप कुमार
Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 day ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

6 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

6 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

7 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 week ago