बड़ी खबर

JEE एडवांस के नतीजे जारी, पुणे के चिराग फालोर ने हासिल किया पहला स्थान

नई दिल्ली: IIT प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने वाले लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2020 के नतीजे सोमवार को जारी कर दिए गए। इसमें में आईआईटी बॉम्बे जोन ( पुणे) के चिराग फालोर ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि लड़कियों की श्रेणी में आईआईटी रुड़की की कनिष्का मित्तल ने टॉप किया है हालांकि कनिष्का की ऑल इंडिया रैंक में 17 वां स्थान है।भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली की ओर जारी किए गए परिणाम के अनुसार, चिराग ने 396 में से 392 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया जबकि कनिष्का ने 396 में से 315 अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि 1,50,838 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस के इम्तेहान में शामिल हुए जिनमें से 43,204 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इनमें से 6,707 लड़कियों ने सफलता हासिल की। बता दें कि जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Kumar Gaurav

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

8 hours ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

3 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

3 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

6 days ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

6 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

1 week ago