
नई दिल्ली : मणिपुर के जदयू के सभी छह विधायकों ने बुधवार को दिल्ली स्थित जदयू के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से मुलाकात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने वाले मणिपुर के छह विधायकों में एलएम कावटे, मो. अछाबुद्दीन, मो. अब्दुल नासिर, खुमुच्छम जॉय किशन सिंह, नरसंगलूर सनाटे और थंगजाम अरुण कुमार सिंह शामिल थे।
इस मुलाकात के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मणिपुर के सभी जदयू विधायकों ने मणिपुर में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया है। पार्टी विधायकों के आग्रह पर मैं जून महीने में मणिपुर जाऊंगा।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वर्षों से पार्टी के समर्पित नेता अनिल हेगड़े को राज्यसभा भेजने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निर्णय स्वागतयोग्य है। वहीं, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के दुबारा राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही निर्णय लेंगे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More