शिक्षा मंच

जेडी विमेंस कॉलेज पटना में एनएसएस शिविर के तहत लघु नाटिका प्रतियोगिता, छात्राओं ने उठाए सामाजिक मुद्दे

पटना : जानकी देवी महिला महाविद्यालय, पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन लघु नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, दहेज प्रथा, महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में डॉ. नीतू नवगीत (नगर निगम, पटना की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर) और सामाजिक कार्यकर्ता ऋचा राजपूत (अध्यक्ष, पोथीपथरी फाउंडेशन) उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए समाज में जागरूकता लाने के ऐसे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।
पूरे कार्यक्रम का संचालन एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिना रानी और डॉ. मंजरी नाथ के नेतृत्व में हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीरा कुमारी ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देते हुए छात्राओं को सशक्त बनने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान धात्री चंद्र, अमीषा कुमारी, अनुष्का, जिया सिंह, वंदना सिंह, येशु कुमारी और अंशु कुमारी की टीम ने प्राप्त किया, जिन्होंने घरेलू हिंसा विषय पर प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया। द्वितीय स्थान संस्कृति राठौड़, श्वेता, सुमेधा कुमारी और शानबी पोद्दार की टीम को मिला, जिन्होंने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर प्रस्तुति दी। वहीं, मधु कुमारी, अपराजिता, मेहर परवीन, खुशी सिंह, तेजस्विनी कुमारी और श्रुति की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामाजिक मुद्दों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति से दर्शकों को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

15 minutes ago

नीतीश कुमार ने एमएलसी से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया… Read More

11 hours ago

नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, अब नीतीश की बारी

Bharat varta Desk बिहार की सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर आई है। भारतीय जनता… Read More

11 hours ago

लोकगायिका नीतू नवगीत के नेतृत्व में जे.डी. वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान

पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More

1 day ago

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, टॉप 10 में 149 छात्र

Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More

1 day ago

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

3 days ago