
Oplus_131072
Bharat Varta Desk
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पहले बैच की टॉपर शालिनी विजय मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शालिनी का शव केरल के कोच्चि में आईआरएस भाई के र्क्वाटर में संदिग्ध हाल में मिला। शालिनी के साथ ही उसके भाई मनीष विजय अग्रवाल और उनकी मां शकुंतला विजय का भी शव बरामद किया गया।
शालिनी बीते चार सालों से अवकाश पर थीं। वह रांची में कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर लंबे समय तक रही थीं। पूरा परिवार रांची के रेडियम रोड स्थित अपार्टमेंट में किराये पर रहता था। जेपीएससी पहली और दूसरी परीक्षा की सीबीआई जांच चल रही है। सीबीआई ने जेपीएससी प्रथम में सफल अभ्यर्थियों में से करीब 55 को नोटिस किया है। उनमें शालिनी विजय भी शामिल थीं। सीबीआई की विशेष अदालत ने शालिनी को 15 फरवरी को पेश होने के लिए समय भेजा था। पुलिस को संदेह है कि इस मामले में सार्वजनिक अपमान के डर से परिवार ने आत्महत्या की है।
शकुंतला के शव पर फूल-माला रखी हुई थी। बगल में परिवारिक सदस्यों की तस्वीरें भी रखी हुई थी। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उनकी मौत पहले हुई। इसके बाद मनीष और शालिनी की मौत हुई। पड़ोसियों स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरा परिवार काफी धार्मिक प्रवृत्ति का था। ऐसे में पारिवारिक या धार्मिक कारणों से भी घटना को अंजाम दिए जाने का संदेह है।
शालिनी विजय लंबे समय तक रांची में कार्यपालक दंडाधिकारी रहीं। उनकी आखिरी बार पोस्टिंग गढ़वा में जिला समाज कल्याण विभाग में हुई। लेकिन 2021 में छुट्टी लेकर वो केरल चली गईं। कार्मिक विभाग के अनुसार इसके बाद से शालिनी का विभाग से कोई संपर्क नहीं हो पाया। हालांकि जनवरी 2025 में शालिनी ने अपनी छुट्टी को एक बार फिर से बढ़ाने के लिए कार्मिक विभाग में आवेदन दिया। लेकिन कार्मिक विभाग की ओर से छुट्टी बढ़ाने और पहले ली गई छुट्टी के कारणों के बारे में उनसे पूरी जानकारी मांगी थी। यह भी बताया जा रहा है कि शालिनी ने विभाग को इस्तीफा भी भेजा था मगर वह मंजूर नहीं हुआ।
शालिनी की शादी 2008 में हुई थी। पति संबलपुर में लेक्चरर थे। शालिनी की शादी के पहले मां की ओर से मन्नत मांगी गई थी कि बेटी की शादी होने के बाद वो अपने सिर के बाल को दान में दे देंगी। पड़ोसियों के अनुसार बेटी की शादी के बाद शालिनी की मां शकुंतला विजय ने मुंडन भी कराया था। लेकिन शालिनी की शादी लंबे समय तक नहीं चली। 2019 में शालिनी अपने पति से अलग हो गईं।
पुलिस ने इस मामले में बताया है कि कई दिन पहले ही आत्महत्या कर ली गई थी. शालिनी के भाई करीब एक हफ्ते पहले से छुट्टी पर थे। छुट्टी खत्म होने के बाद भी जब वह कार्यालय नहीं पहुंचे तब उनके सहयोगी उनके घर पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्हें घर से कुछ दुर्गंध आ रही थी। तब उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा तोड़कर अंदर गई। देखा कि शालिनी और मनीष फंदे से लटका हुआ है जबकि उनकी मां का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि तीनों की मौत कई दिन पहले ही हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शालिनी का सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें कहा गया है कि तनाव में यह कदम उठाया गया है। घटना की सूचना विदेश में रह रही बड़ी बहन को देने का अनुरोध भी सुसाइड नोट में किया गया है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More