बड़ी खबर

पहली JPSC टॉपर शालिनी की मौत : आत्महत्या या हत्या, केरल में आईआरएस भाई और मां के साथ मिली लाश

Bharat Varta Desk

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पहले बैच की टॉपर शालिनी विजय मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शालिनी का शव केरल के कोच्चि में आईआरएस भाई के र्क्वाटर में संदिग्ध हाल में मिला। शालिनी के साथ ही उसके भाई मनीष विजय अग्रवाल और उनकी मां शकुंतला विजय का भी शव बरामद किया गया।

सीबीआई की ओर से शालिनी को हुआ था नोटिस

शालिनी बीते चार सालों से अवकाश पर थीं। वह रांची में कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर लंबे समय तक रही थीं। पूरा परिवार रांची के रेडियम रोड स्थित अपार्टमेंट में किराये पर रहता था। जेपीएससी पहली और दूसरी परीक्षा की सीबीआई जांच चल रही है। सीबीआई ने जेपीएससी प्रथम में सफल अभ्यर्थियों में से करीब 55 को नोटिस किया है। उनमें शालिनी विजय भी शामिल थीं। सीबीआई की विशेष अदालत ने शालिनी को 15 फरवरी को पेश होने के लिए समय भेजा था। पुलिस को संदेह है कि इस मामले में सार्वजनिक अपमान के डर से परिवार ने आत्महत्या की है।

शकुंतला के शव पर फूल-माला रखी हुई थी। बगल में परिवारिक सदस्यों की तस्वीरें भी रखी हुई थी। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उनकी मौत पहले हुई। इसके बाद मनीष और शालिनी की मौत हुई। पड़ोसियों स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरा परिवार काफी धार्मिक प्रवृत्ति का था। ऐसे में पारिवारिक या धार्मिक कारणों से भी घटना को अंजाम दिए जाने का संदेह है।

शालिनी की आखिरी पोस्टिंग गढ़वा में हुई थी

शालिनी विजय लंबे समय तक रांची में कार्यपालक दंडाधिकारी रहीं। उनकी आखिरी बार पोस्टिंग गढ़वा में जिला समाज कल्याण विभाग में हुई। लेकिन 2021 में छुट्टी लेकर वो केरल चली गईं। कार्मिक विभाग के अनुसार इसके बाद से शालिनी का विभाग से कोई संपर्क नहीं हो पाया। हालांकि जनवरी 2025 में शालिनी ने अपनी छुट्टी को एक बार फिर से बढ़ाने के लिए कार्मिक विभाग में आवेदन दिया। लेकिन कार्मिक विभाग की ओर से छुट्टी बढ़ाने और पहले ली गई छुट्टी के कारणों के बारे में उनसे पूरी जानकारी मांगी थी। यह भी बताया जा रहा है कि शालिनी ने विभाग को इस्तीफा भी भेजा था मगर वह मंजूर नहीं हुआ।

2008 में शालिनी की हुई थी शादी, मां ने कराया मुंडन

शालिनी की शादी 2008 में हुई थी। पति संबलपुर में लेक्चरर थे। शालिनी की शादी के पहले मां की ओर से मन्नत मांगी गई थी कि बेटी की शादी होने के बाद वो अपने सिर के बाल को दान में दे देंगी। पड़ोसियों के अनुसार बेटी की शादी के बाद शालिनी की मां शकुंतला विजय ने मुंडन भी कराया था। लेकिन शालिनी की शादी लंबे समय तक नहीं चली। 2019 में शालिनी अपने पति से अलग हो गईं।

पुलिस ने इस मामले में बताया है कि कई दिन पहले ही आत्महत्या कर ली गई थी. शालिनी के भाई करीब एक हफ्ते पहले से छुट्टी पर थे। छुट्टी खत्म होने के बाद भी जब वह कार्यालय नहीं पहुंचे तब उनके सहयोगी उनके घर पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्हें घर से कुछ दुर्गंध आ रही थी। तब उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा तोड़कर अंदर गई।  देखा कि शालिनी और मनीष  फंदे से लटका हुआ है जबकि उनकी मां का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि तीनों की मौत कई दिन पहले ही हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शालिनी का सुसाइड‌ नोट भी मिला है जिसमें कहा गया है कि तनाव में यह कदम उठाया गया है। घटना की सूचना विदेश में रह रही बड़ी बहन को देने का अनुरोध भी सुसाइड नोट में किया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

11 hours ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 day ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 day ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

2 days ago

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

3 days ago