
पटना : गया के तत्कालीन आईजी और सीनियर आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने पीसी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इनके ऊपर भी वित्तीय अनियमितता के तहत भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। जांच में भ्रष्टाचार एवं निजी स्वार्थ के प्रमाण मिले। SVU के अनुसार सरकारी नौकरी में रहते हुए अमित लोढ़ा को नेटफ्लिक्स और फ्राइडे स्टोरी टेलर के साथ व्यवसायिक कार्य में संलिप्त पाया गया है। जांच एजेंसी के प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। जांच के बाद SVU ने 7 दिसंबर को FIR दर्ज की है। इस केस की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे।
बता दें कि अमित लोढ़ा की किताब पर केंद्रित ‘खाकी : द बिहार चैप्टर’ वेब सीरीज हाल ही में OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई है। फ्राइडे स्टोरी टेलर नाम की कंपनी इसकी निर्माता है। फ्राइडे स्टोरी टेलर कंपनी निर्माता-निर्देशक रहे नीरज पांडेय की है।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More