
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज उद्योग विभाग की ओर से मुख्यमंत्री युवा एवं महिला उद्यम योजना की शुरुआत की। वर्चुअल उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने योजना से जुड़े पोर्टल को भी लांच किया जिस पर उद्योग लगाने वाले ऑनलाइन आवेदन दे सकेंगे। इसके साथ उद्योग से जुड़ी जानकारियां भी हासिल कर सकेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने योजना के शुभारंभ के लिए उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसके जरिए युवा और महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने इस योजना के लाभकारी परिणामों की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार जो काम शुरू करता है देश उस पर आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में विगत 15 सालों में कई काम में से हुए हैं जिसे बाद में देश ने भी अंगीकार किया है। उद्योग विभाग की इथेनॉल पॉलिसी पर केंद्र सरकार में भी चर्चा हो रही है। शाहनवाज ने कहा कि इस योजना के जरिए स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा, बेरोजगारी दूर होगी, यह योजना बिहार की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगी।
कैसे मिलेगा लाभ
उद्योग मंत्री ने बताया कि इसके जरिए नौजवानों और महिलाओं को उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना के तहत उनको 10 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। इसमें 50 फ़ीसदी अनुदान होगा। सिर्फ 50 फ़ीसदी यानी ₹500000 की राशि 84 आसान किस्तों में लौटाई जा सकेगी जिस पर मात्र 1 फ़ीसदी ब्याज लगेगा। www.udyami.bihar.gov.in पर आवेदन करना होगा।
पटना। बिहार की ऐतिहासिक और साहित्यिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के 44वें महाधिवेशन की तैयारी जोर-शोर… Read More
Bharat varta Desk 25 नवंबर 2025 को विवाह पंचमी के अवसर पर अयोध्या के श्रीराम… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत ने आज भारत के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI)… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में 10वीं बार शपथ ली।… Read More
Bharat varta Desk आज एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से… Read More