
पटना : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन के अवसर पर बिहार कृषि प्रबंधन एवं प्रसार प्रशिक्षण संस्थान, पटना में गांधी जी की प्रतिमा और बापू कक्ष का उद्घाटन कृषि विभाग के सचिव एन सरवण कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजकल लोग बोलते कुछ है और करते कुछ हैं। जबकि हमें वही करना चाहिए जो हम बोलते हैं। कथनी और करनी एक होनी चाहिए तभी समाज और देश की प्रगति होगी।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक आभांशु जैन, डॉ. आदित्य प्रकाश, विजय कुमार, खादी ग्रामोद्योग के निदेशक डॉ हनीफ मेवाती आदि उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में बिहार के प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने बापू का प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए जाने जे पीड़ पराई रे गाकर सुनाया। उन्होंने इस अवसर पर दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल, रघुपति राघव राजा राम, अमन की प्यासी इस धरती को दो बापू का अमर पैगाम सत्य अहिंसा के साए में पाएगी दुनिया आराम सहित दूसरे गीत भी प्रस्तुत किए।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More