
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : लोजपा में मचे घमासान में पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान अब तक अकेले दिख रहे हैं। पार्टी के सभी सांसद उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के खेमे में हैं। स्व. रामविलास पासवान के करीबी रहे पूर्व सांसद सूरजभान सिंह भी पारस खेमे के लिए बैटिंग करते दिख रहे हैं। इस बीच जहानाबाद के पूर्व सांसद और भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार चिराग पासवान के समर्थन में खुल कर उतर गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिराग पासवान का साथ देने के लिए पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने उन बातों का भी जिक्र किया है कि कैसे एक समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आपको बिहार नहीं आना देना चाहते थे।
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में डॉ अरुण कुमार ने लिखा है कि “नरेंद्र मोदी जी, जब नीतीश कुमार ने आपको राजनीतिक अछूत बना दिया था। बिहार में आपके घुसने पर रोक लगा दिया था। आपके नाम पर बीजेपी के सारे नेताओं का पत्तल खींच लिया था। तब चिराग पासवान ही थे जिन्होंने आपको गले लगाया था। आज उसी चिराग पासवान की राजनीतिक हत्या की साजिश रची जा रही है। नरेंद्र मोदी जी, आप मूकदर्शक मत रहिये। अगर आप खामोश रहे तो दलित नेतृत्व की हत्या का रामायण फिर से लिखा जायेगा। हमारी भारतीय संस्कृति फिर से कलंकित हो जायेगी।”
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More