गंगा घाटे करब छठ के बरतिया मांगीला स्वच्छता के वरदान, पटना के गांधी घाट पर गूंजे नीतू नवगीत के छठ गीत

स्वच्छता के रंग, छठ गीतों के संग

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : पटना नगर निगम द्वारा एनआईटी के पास गांधी घाट पर स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता के रंग, छठ गीतों के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पटना नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीतू कुमारी नवगीत द्वारा छठ गीतों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शहर की मेयर सीता साहू ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जागरूकता अभियान से शहर में जागृति आई है और पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता रैंकिंग में सुधार हुआ है। हम सबको मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान पूरा घाट छठ गीतों से भाव विभोर रहा। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर और प्रसिद्ध लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने लोगों से अपील की कि स्वच्छ और सुंदर पटना बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करें। छठ आधारित बहुत सारे लोग गीत उन्होंने गाए। गांधी घाट पर आज छठ आधारित जिंगल मेयर सीता साहू द्वारा लांच किया गया। जिंगल में डॉ. नीतू नवगीत और राजेश केशरी ने स्वर दिया। जो लगातार पूरे पटना में अब बजने लगे हैं। उसके बोल हैं गंगा घाटे करब छठ के बरतिया मांगीला स्वच्छता के वरदान, करब चकाचक पटना देखब हे छठी मईया, दीही सुबुद्धि संस्कार हे छठी मईया, सुरुज देव के अरघ के बेर होखता। इसके अतिरिक्त बिहार के पारम्परिक छठ गीत जैसे मांगीलाल हम वरदान है कांच ही बांस के बहँगिया, केलवा के पात पर उगेलन सूरजमल इत्यादि राजेश केसरी ने भी बहुत सारे छठ गीत गाए जैसे दऊरा में दस गो दियरिया,करs छठ के बरतिया, उगी हे सुरुज देव ,
तीन दिन से सहल तिवइया इत्यादि। सीता साहू ने कहा कि नगर निगम ने सूखा कचरा और गीला कचरा को अलग-अलग संग्रहित करने के लिए अभियान चला रखा है। सभी नगर वासी इस अभियान में योगदान दें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी स्वच्छता को पूजा माना था। वह कहां करते थे कि स्वच्छता देवत्व के समीप है।
इस कार्यक्रम में लोक गायिका नीतू नवगीत ने बिहार के अनेक पारंपरिक छठ गीत गाकर लोगों का न सिर्फ़ मनोरंजन किया और साथ ही स्वच्छता का संदेश भी दिया। वादक कलाकारों में सरफ़ुद्दीन जी वांसुरी पर, हारमोनियम पर सुभाष प्रसाद ढोलक पर अमरनाथ,पैड पर पिंटू कुमार इत्यादि शामिल थे ।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago