Uncategorised

पटना के घाट पर करब छठ बरतिया, गांधी घाट पर गूंजे नीतू नवगीत के छठ गीत

पटना : चैती छठ की पावन बेला पर छठ पर्व में स्वच्छता के महत्व के संबंध में लोगों को जागरूक करने हेतु पटना नगर निगम द्वारा गांधी घाट पर स्वच्छता के चार रंग छठ गीतों के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन पटना की मेयर सीता साहू और पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर नीतू कुमारी नवगीत ने किया। इस अवसर पर मेयर सीता साहू ने कहा कि छठ पर्व के दौरान हम बिहारवासी स्वच्छता को सबसे अधिक महत्व देते हैं। घर आंगन से लेकर गली-गली तक की सफाई की जाती है। जिस प्रकार हम छठ के दौरान स्वच्छता का महत्व देते हैं वैसा ही हमें बाकी दिन भी करना है ताकि पटना और बिहार स्वच्छ एवं सुंदर दिखे। लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने स्वच्छता पर आधारित कई गीतों की प्रस्तुति की। उसके बाद उन्होंने बिहार के पारंपरिक छठ गीतों की शानदार प्रस्तुति करते हुए उपस्थित श्रोताओं को भावविह्वल कर दिया। उन्होंने पटना के घाट पर करब छठ बरतिया हो, मारबो रे सुगवा धनुष से, गंगा के तीरे तीरे करब छठ बरतिया हमसब, काँच ही बांस के बहंगिया, केल्वा के पात पर,उग ना सूरज देव, कौन खेत जन्मल धान सुधान हो, उ जे केरवा जे फरेला घबद से सहित अनेक पारंपरिक छठ गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक राजेश केसरी ने देवी भजन और छठ गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने दउरा में दस गो दियारिया, भेजा है बुलावा गीत गाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत के साथ अशोक कुमार ने बैंजो, राजन कुमार ने कैसियो, धनंजय धड़कन ने नाल पर और प्रिंस ने पैड पर संगत किया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

2 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

2 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

7 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago