
भागलपुर: बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में देश का पहला एग्री हैक्थॉन (Agri-Hackathon) का आयोजन किया गया। एग्री हैक्थॉन के दूसरे एवं अंतिम चरण के कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के कृषि विभाग के सचिव डा. एन. सरवण कुमार ने वर्चुअल मोड के माध्यम से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति डा. आर. के. सोहाने ने की। विशिष्ट अतिथि शिक्षा, योजना व गृह विज्ञान के ए. डी. जी. डा. पी. एस. पांडेय ने एग्री हैक्थॉन के आयोजन के लिए कुलपति डा. आर. के. सोहाने को बधाई दी।
हैक्थॉन माइंड का मीटिंग है : डा. एन. सरवण कुमार
इस अवसर पर बिहार सरकार के कृषि विभाग के सचिव डा. एन. सरवण कुमार ने कहा कि हैक्थॉन माइंड का मीटिंग है एवं तकनीकी उन्मुखी विकास का सृजन है। उन्होंने कहा कि बिहार के परिवेश में जीरो टीलेज, कृषि यंत्रीकरण, डिजिटल कृषि सेवा, मौसम सलाहकार सेवा, मौसम अनुरूप क्रियाकलाप, फसल अवशेष प्रबंधन आदि क्षेत्रों में कार्य करने की आवश्यकता है।
हैक्थॉन से उत्साहवर्द्धक आइडिया निकलकर आएगा : कुलपति
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति डा. आर. के. सोहाने ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि हमारे देश में प्रतिभा की कमी नहीं है। इस हैक्थॉन से उत्साहवर्द्धक आइडिया निकलकर आएगा जो कि कृषि के समस्याओं के समाधान एवं कृषि सम्बंधित भविष्य के योजनाओं को बनाने में कारगर साबित होगा।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More