
रांची, भारत वार्ता संवाददाता: केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड के 21 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए ठेकेदार और इंजीनियरों को बड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि हम माल- पानी (रिश्वत) नहीं लेते हैं. रोड बनाने में क्वालिटी से समझौता हुआ तो अफसर और कांट्रेक्टर को सजा भुगतनी पड़ेगी. उन्होंने सख्त लहजे में कहा, ‘मेरी सूचना है और ये स्टेट था एनएचआई वाले भी याद रखें. जो कॉन्ट्रैक्टर प्लांटेशन नहीं करते हैं, उसको ईटेक करवाए, उसका रिकॉर्ड मेंटेन करिए और किसी कॉन्ट्रैक्टर को एक पैसा मत दीजिए. उसके सब बिल रोक दीजिए.’
गडकरी ने कहा, ‘ये कॉन्ट्रैक्टर आपको निजी लेवल पर मैनेज करते हैं और अधूरे काम कर के भागते हैं. मैं उनको छोडूंगा नहीं. मैंने उत्तर प्रदेश में देखा कि एक्सपेंशन ज्वॉइन्ट ठीक नहीं बने हैं. आपको चेतावनी दे रहा हूं कि एक्सपेंशन ठीक क्वालिटी के बनने चाहिए और अगर पुल के जॉइंट ठीक से नहीं लगाए तो आपको, कॉन्ट्रैक्टर को लगाऊंगा रोड़ उखाड़ने के लिए. क्वालिटी को लेकर कोई कंप्रोमाइज नहीं होगा, हम कोई कृपा नहीं करते हैं. माल पानी किसी से लेते नहीं.’
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More