
बिना मास्क लगाए डीआईजी लांडे को देख फैन्स ने किया कमेंट
Bharat Varta Desk : आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अपने वर्किंग स्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। वे अभी बिहार में कोसी रेंज के डीआईजी के पद पर पदस्थापित हैं। सोशल मीडिया पर इनके बड़ी संख्या फैन्स हैं। लेकिन, अपने फेसबुक पर पोस्ट किए गए लेटेस्ट तस्वीर में शिवदीप लांडे ने मास्क नहीं पहना है, जिसे देखकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि “सर, कृपया पहले तो खुद मास्क लगाना सुनिचित करें और बाकी लोगों को भी जागरुक कर सकते हैं, यही लोग अगर बाहर जाएंगे एक खास समय मे तो पुलिस वाले इन्हें fine करेंगे। बेहतर है कि जितना लोग सम्मान देते है उसी ज़िम्मेवारी से हम भी उनको कुछ वापस लौटा सके तो बेहतर होगा।”
शिवदीप लांडे ने अपने फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है “बिहार पुलिस के अंतर्गत आज मेरे कोशी रेंज से नव नियुक्त पुलिस सब इंस्पेक्टर (PSI) के समूह को नियुक्ति-पत्र देने के बाद के कुछ पल…।” तस्वीर में लांडे के साथ मौजूद अन्य सभी पुलिकर्मी भी बिना मास्क के दिख रहे हैं। सोशल डिस्टेंस का भी अनुपालन होता नहीं दिख रहा है।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More