
डॉ प्रभात ने ही बिहार में एंजियोप्लास्टी की शुरुआत की थी
पटना : बिहार के मशहूर हार्ट स्पेशलिस्ट और हजारों हृदयरोगियों के ‘प्रभात’ माने जाने वाले डॉ प्रभात कुमार का मंगलवार को हैदराबाद के अस्पताल में कोविड के साथ लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें विगत दिनों एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद शिफ्ट किया गया था। जानकारी के अनुसार उनका फेफड़ा पूरी तरह संक्रमित हो गया था। फेफड़े का ट्रांसप्लांट के लिए ही आननफानन में हैदराबाद ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन से बिहार के चिकित्सा जगत को बड़ी क्षति हुई है। डॉ प्रभात ने ही बिहार में एंजियोप्लास्टी की शुरुआत की थी।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More