
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में भतीजे चिराग पासवान और चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच की पावर और प्रतिष्ठा की लड़ाई जारी है। इस बीच अपनों से धोखा खाए चिराग पासवान को भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार का साथ मिला है। डॉ अरुण कुमार लगातार चिराग के समर्थन में बयान दे रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेज कर चिराग की राजनीतिक हत्या होने से बचाने का आग्रह भी किया था। जानकारी के अनुसार अब 5 जुलाई को दोनों एक साथ दिखेंगे। अवसर होगा लोजपा के संस्थापक रहे स्व. रामविलास पासवान की जयंती का।
स्व. रामविलास पासवान की जयंती का आयोजन डॉ अरुण कुमार के आवास पर
भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार ने 5 जुलाई को पटना के आशियाना नगर स्थित अपने आवास पर स्व. रामविलास पासवान की जयंती कार्यक्रम रखा है। कार्यक्रम में शामिल होने चिराग पासवान एयरपोर्ट से सीधे डॉ अरुण कुमार के आवास पहुंचेंगे। बता दें कि लोजपा में मचे घमासान के बाद चिराग पासवान पहली बार अपनी पिता की जयंती के अवसर पर दिल्ली से बिहार आ रहे हैं। वे 5 जुलाई को ही हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं। हाजीपुर स्व. रामविलास पासवान की कर्मभूमि रही है। अब हाजिपुर से पशुपति कुमार पारस सांसद हैं। चिराग पासवान रणनीति के तहत हाजीपुर से ही आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत कर पशुपति कुमार पारस गुट को अपनी शक्ति का प्रदर्शन कराना चाहते हैं।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More