Categories: बड़ी खबर

बिहार में इस साल नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम : शिशिर सिन्हा

Report by Rishikesh Narayan

पटना : कोविड-19 और बढ़ती महंगाई से परेशान बिहारवासियों को राहत देने वाली खबर है। बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। राज्य में बिजली के दाम नहीं बढ़ेंगे। राज्य की बिजली कंपनियों द्वारा विद्युत नियामक आयोग में दस प्रतिशत दर बढ़ाने के दिए गए प्रस्ताव को आयोग ने खारिज कर दिया है।

बिहार विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष शिशिर सिन्हा ने शुक्रवार को नए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए टैरिफ ऑर्डर की घोषणा करते हुए बिजली की दरें बढ़ाने के कयास को विराम दे दिया है। राज्य में बिजली की दरें यथावत रखी गई हैं। पूर्व दर को ही अगले वितीय वर्ष में भी लागू करने का निर्देश दिया। नए वित्तीय वर्ष में उपभोक्ताओं को किसी तरह का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इसके अलावा बिहार विद्युत नियामक आयोग ने ऑक्सीजन यूनिट से जुड़े संस्थानों को विद्युत शुल्क में राहत दी है। विद्युत नियामक आयोग ने सभी बिजली कंपनियों के स्लैब परिवर्तन के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
बता दें कि यह लगातार दूसरा साल है जब बिहार में विद्युत शुल्क में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 week ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 week ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago