बड़ी खबर

ED रेड के बाद कारोबारी की पत्नी ने खाया जहर, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उनके जीजा को बताया जिम्मेवार

Bharat varta Desk

मध्य प्रदेश के भोपाल में जयश्री गायत्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक की पत्नी पायल मोदी (31) ने चूहे मारने वाली दवा खाकर जान देने की कोशिश की। उनकी हालत गंभीर है। उन्होंने अपने 4 पन्नों के सुसाइड नोट में इसके लिए केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर सांसद चिराग पासवान और उनके जीजा समेत 5 लोगों को जिम्मेवार बताया है। महिला ने चिराग पासवान, चंद्रप्रकाश पांडे, वेद्र प्रकाश पांडे, सुनील त्रिपाठी, भगवान सिंह मेवाड़ा, हितेष पंजाबी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

सुसाइड नोट में लिखा- ‘इन्होंने जानबूझकर हमारे घर और फैक्ट्री पर CGST, FSSI, EOW, ED के छापे पड़वाए। मेरा परिवार बहुत प्रताड़ित हुआ। हमारी सुनने वाला कोई नहीं। हम गलत नहीं। फिर भी यह कदम उठाया। पायल मोदी जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक है। पायल किशन मोदी की पत्नी है। किशन मोदी जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और एमडी है।

जानकारी हो कि बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्यप्रदेश के जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर रेड की। मिलावट और फर्जी गुणवत्ता सर्टिफिकेट के जरिए देश-विदेश में डेयरी प्रोडक्ट्स सप्लाई करने के आरोप के बाद भोपाल, सीहोर और मुरैना स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद दूसरे दिन गुरुवार को कंपनी के डायरेक्टर किशन मोदी की पत्नी पायल मोदी (31) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी हालत गंभीर है। पायल को भोपाल के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

3 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

3 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago