
Oplus_131072
Bharat varta Desk
बिहार में एक ओर जहां भागलपुर में सांसद अजय मंडल ने दो पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है वहीं अब सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज राम को कैमूर जिला अंतर्गत कुदरा के नाथूपुर में लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा है. मिली जानकारी के अनुसार सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज राम के काफिले पर हमला कुछ लोगों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि इस दौरान सांसद का सिर भी फटा गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के नाथोपुर गांव के पास स्थित सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोज कुमार के भाई के स्कूल सेंट जॉन इंटरनेशनल के पास पैक्स चुनाव जीतने के बाद जुलूस लेकर जा रहे लोगों और विद्यालय के बस चालकों बीच भिड़ंत हो गई. इस मारपीट में बीच बचाव करने आए सांसद मनोज कुमार को भी बदमाशों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया. जिसमें बताया जा रहा है की सांसद के सर में चोट आई है. जिसके सूचना मिलते ही कैमूर एसपी मोहनिया डीएसपी मोहनिया एसडीम सहित भारी संख्या में पुलिस बल विद्यालय के पास तैनात हो गए. सांसद को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भिजवाया गया, उसके बाद वहां से उन्हें पटना रेफर कर दियागया है वहीं पुलिस की उपस्थिति में स्कूल के सारे बच्चों को विद्यालय से उनके घर के लिए भेजा गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांसद के भाई का स्कूल के बगल की जमीन को लेकर ग्रामीणों से विवाद चल रहा था। सांसद इसी गुस्से का शिकार हुए हैं.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More