
Bharat Varta desk
कोरोनावायरस की दूसरी लहर के बीच रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित की गयी कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी जल्द बाजार में दवा दुकानों में उपलब्ध होगी. इसकी दूसरी खेप आज डॉक्टर रेड्डी लैब द्वारा जारी की जाएगी.इस दवा की 10 हजार डोज देश भर के कोरोना अस्पतालों को सीधी दी जाएंगी. इसके पहले 17 मई को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में इस दवा की लॉन्चिंग की गई थी.इसके 10 हजार डोज एम्स और आर्म्ड फोर्सेज मेडीकल सर्विसेज को पहले ही दिए चुके हैं.
यह एक सुखद खबर है कि डॉक्टर रेडी जून के पहले सप्ताह तक इस दवा को आम लोगों के लिए बाजारों में दवा दुकानों तक पहुंचाएंगे. इसके इस्तेमाल से मरीजों की ऑक्सीजन पर निर्भरता कम होगी. दवा लेने के बाद ऑक्सीजन लेवल बढ़ जाएगा. कोरोनावायरस के मध्यम और गंभीर संक्रमित रोगियों के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए डीसीजीआई से पहले ही दवा को मंजूरी मिल चुकी है.
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More