
लखनऊ, भारत वार्ता संवाददाता : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चचाएं तेज हैं। सचिवालय-एनेक्सी से लेकर भाजपा कार्यालय तक कयासबाजी को दौर चल रहा है कि किस मंत्री को संगठन में लाया जा रहा है और किस पदाधिकारी को संगठन से सरकार में लाया जा रहा है। हांलाकि अभी तक इस बारे में अधिकृत तौर पर कुछ भी साफ तौर पर न तो राजभवन की तरफ से और न ही केन्द्रीय हाईकमान की तरफ से कहा गया है। कैबिनेट में फेर बदल की संभावनाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाक़ात करेंगे।
अरविंद शर्मा को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा
मंत्रिमंडल में फेरबदल के पीछे सबसे बड़ा कारण पूर्व नौकरशाह व प्रधानमंत्री मोदी के बेहद करीबी आईएएस अरविन्द कुमार शर्मा है जिनकी यूपी की राजनीति में इंट्री के बाद से इस तरह की चर्चाए चलती आ रही है। उनके एमएलसी बनने के बाद से ही कहा जा रहा है कि उन्हे सरकार में अफसरशाही पर रिमोट कंट्रोल के तौर शामिल किया जाएगा। इसके बाद कई मौके आए भी पर मंत्रिमंडल विस्तार टलता रहा । इसे लेकर सवाल भी उठते आए है जिसके कारण इस तरह चर्चाओं को बल मिलता रहा है। लेकिन हाल ही में जब आरएसएस पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं के बीच दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बैठकों का दौर चला तो एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज होने लगी है।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More