
नई दिल्ली : देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच खुशखबरी आई है। बता दें, आज कोरोना की दवा 2DG लॉन्च हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने इस दवा को लॉन्च किया है। इस दौरान एम्स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया भी वहां पर मौजूद रहे।
ये दवा कोरोना से जंग में गेम चेंजर साबित हो सकती है। ट्रायल के दौरान मरीजों पर जब इसका टेस्ट किया गया तो परिणाम काफी अच्छे आए। कोरोना मरीजों में इस दवा को लेने के बाद ऑक्सीजन की निर्भरता कम देखी गई है।
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, ‘रक्षा मंत्रालय इस कोविड महामारी के दौरान बहुत प्रभावी और महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। सीमा पर भी हमारी तैयारियां यथावत हैं।’
एंटी कोविड दवा 2DG आने वाले समय में आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। वहीं इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि, ‘मई के महीने में आज का दिन हम सबके लिए सबसे ज़्यादा सुखद दिन है। हम एक साल से ज़्यादा समय से कोविड की जंग लड़ रहे हैं। रक्षा क्षेत्र के आउटकम के तहत ये हमारी पहली स्वदेशी दवा है, ये कोविड वायरस के प्रकोप को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कम करने की पूरी क्षमता रखती है।’
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More