
कोलकाता ,भारत वार्ता संवाददाता
पश्चिम बंगाल के दो मंत्रियों समेत चार नेताओं को हिरासत में लिए जाने से नाराज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीबीआई कार्यालय पहुंच गई, उन्होंने सीबीआई के अधिकारियों से कहा कि बिना कोर्ट या सरकार की अनुमति के आप लोग मंत्रियों को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं. आप लोग चारों नेताओं को बिना किसी नोटिस के उठाकर सीबीआई कार्यालय लाए हैं. यह मनमानी नहीं चलेगी. मंत्रियों को गिरफ्तार करेंगे तो मुझे भी गिरफ्तार करना होगा.
बता दे कि आज सुबह में नागदा घोटाले मामले में सीबीआई ने ममता सरकार के दो मंत्री, एक विधायक और एक पूर्व मेयर को घर से उठाकर सीबीआई कार्यालय लाकर पूछताछ कर रही है. उन चारों के खिलाफ सीबीआई को केस चलाने की मंजूरी पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने पिछले दिनों दिया था.
क्या है नारदा घोटाला
साल 2016 में बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले नारदा स्टिंग टेप जारी किए गए थे जिसमें टीएमसी के मंत्री, सांसद और विधायक को एक कंपनी के लोगों से रिश्वत के रूप में नोट लेते दिखाया गया था.यह स्टिंग ऑपरेशन नारदा न्यूज पोर्टल के मैथ्यू सैमुअल ने किया था. वर्ष 2017 में कोलकाता हाई कोर्ट ने इस टाइप की जांच का आदेश सीबीआई को दिया था.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More