
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास कार्यक्रम जनता दरबार में सोमवार को कई लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। जनता दरबार में आज स्वास्थ्य और शिक्षा समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को लेकर बिहार के विभिन्न जिलों से लोग पहुंचे जिसका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तुंरत संबंधित विभागों को समस्या का समाधान करने के लिए निर्देश दिया।
जनता दरबार में औरंगाबाद जिले से पहुंचे अधिवक्ता डॉ. श्वेताम्बु गौतम ने मुख्यमंत्री के समक्ष जिले के अरई ग्राम पंचायत अंतर्गत उमेर बिगहा में पुनः प्राथमिक विद्यालय खोलने की मांग रखीं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार द्वारा शीघ्र ही विद्यालय खोलने का आश्वासन दिया गया है। जनता दरबार में विद्यालय खोलने की मांग उठने के बाद अब उमेर बिगहा में पुनः प्राथमिक विद्यालय आस जगी है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More