
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: पटना हाई कोर्ट की नई बिल्डिंग के उत्तरी हिस्से के नजदीक बन रहे 4 मंजिले ‘वक्फ भवन’ को ध्वस्त करने का आदेश पटना हाईकोर्ट ने दिया है । यह याचिका चीफ जस्टिस संजय करोल के निर्देश पर जनहित में दायर की गई थी। जजों की खंडपीठ ने इसकी सुनवाई की जिसमें जस्टिस अश्विन कुमार सिंह, विकास जैन, अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, राजेंद्र कुमार मिश्रा और चक्रधारी शरण सिंह शामिल थे। इसमें 4 जजों ने निर्माण कार्य को ध्वस्त करने का आदेश दिया मगर जस्टिस अमानुल्लाह ने इस पर असहमति जताई। उनका कहना था कि निर्माण कार्य नियम विरुद्ध जरूर है मगर अवैध नहीं है। उन्होंने कहा कि निर्माण का जितना भी नियम विरुद्ध नहीं है कि उसे पूर्णरूपेण विध्वंस कर दिया जाए। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि उप-नियम का उल्लंघन करने वाली 10 फीट की ऊँचाई को, अनियमितता को ठीक करने के लिए ध्वस्त किया जा सकता है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More