
पटना : लेखक, कवि और मोटीवेटर दिलीप कुमार की नई पुस्तक टोक्यो ओलंपिक के खिलाड़ियों की प्रेरक कहानियाँ का विमोचन पटना पुस्तक मेला के बोधगया सभागार में रविवार संध्या पॉंच बजे किया जाएगा। विमोचन समारोह में बिहार के उद्योग मंत्री और खेल प्रशासक समीर कुमार महासेठ, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ रणजीत कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियाड खेलों में दो बार स्वर्ण पदक जीत चुके राजीव कुमार सिंह, भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तान एस. आशा लता देवी और पावर लिफ्टिंग की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कृति राज सिंह की उपस्थिति रहेगी। प्रभात प्रकाशन के पीयूष कुमार ने बताया कि इस पुस्तक में वैसे खिलाड़ियों की कहानियां हैं जिन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने-अपने देश का गौरव बढ़ाया।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More