
Bharat varta desk:
देश में डीपफेक के बढ़ते खतरे और साइबर क्राइम की मुश्किलों के बीच देशभर के अलग-अलग राज्यों के डीजीपी और आईजी का सम्मेलन 5-7 जनवरी को जयपुर में हो रहा है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो रहे हैं। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद और उभरते तकनीक के बीच डीपफेक के खतरे को लेकर भी चर्चा होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज से 3 दिनों तक प्रधानमंत्री जयपुर में रहेंगे। आज शाम को विशेष विमान से वे जयपुर पहुंचेंगे। पहले दिन में 6 जनवरी अर्थात कल वे डीजीपी और आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। राजस्थान के नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है।
रविवार तक चलने वाले इस सम्मेलन में भारतीय न्याय संहिता या यो कहें कि नए अपराध कानून का लागू करने को लेकर रोडमैप को लेकर चर्चा होगी। सम्मेलन में साइबर क्राइम, पुलिसिंग तकनीक, आतंकवाद से लड़ने की चुनौतियां, नक्सलवाद, जेल सुधार जैसे मुद्दों पर भी बात होगी।
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More