
Bharat varta desk:
उत्तर प्रदेश में 11 जिलों के एसपी को सरकार ने बदल दिया है। डीआईजी और आईजी रैंक के अधिकारी भी बदले गए हैं। कल 18 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है।
नव वर्ष पर प्रोन्नत हुए डीआइजी एसएसपी कलानिधि नैथानी का झांसी तबादला हो गया है। इनकी जगह पर मुजफ्फरनगर से आए आइपीएस संजीव सुमन को अलीगढ़ का एसएसपी बनाया गया है।
जीआरपी लखनऊ के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा बलिया के नए एसपी बने हैं, जबकि बलिया के एसपी एस. आनंद को पदोन्नत किया गया था, वह अब नए डीआइजी एसटीएफ के रूप में तैनात किए गए हैं। एटीएस में एसपी अभिषेक सिंह को एसपी के तौर पर मुजफ्फरनगर भेजा गया है, जबकि मुजफ्फरनगर के एसपी संजीव सुमन को अलीगढ़ का नया एसएसपी बनाया गया है। हाल ही में पदोन्नत हुए अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी अब झांसी रेंज के नए डीआइजी के रुप में प्रमोट हुए हैं।
चित्रकूट की एसपी वृंदा शुक्ला को बहराइच की नई एसपी बनाया गया है। जबकि डीजीपी मुख्यालय में एसपी, कानून एवं व्यवस्था, अरुण कुमार सिंह नए चित्रकूट एसपी बनाए गए हैं। बहराइच के एसपी प्रशांत कुमार को लखनऊ में एसपी जीआरपी बनाया गया है। डीसीपी सेंट्रल जोन, लखनऊ, अपर्णा रजत कौशिक को कासगंज का नया एसपी बनाया गया है, जबकि कासगंज के एसपी सौरभ दीक्षित को फिरोजाबाद का एसपी बनाया गया है। फिरोजाबाद के एसपी आशीष तिवारी अमेरिका जा रहे हैं।
सिद्धार्थ नगर के एसपी अभिषेक अग्रवाल को रायबरेली का एसपी बनाया गया है, जबकि रायबरेली के मौजूदा एसपी आलोक प्रियदर्शी को बदायूं का नया एसपी बनाया गया है। बदायूं के एसपी ओ.पी. सिंह को पदोन्नति देकर वाराणसी रेंज का डीआइजी बनाया गया है। श्रावस्ती एसपी प्राची सिंह को सिद्धार्थनगर एसपी बनाया गया है
डीजीपी मुख्यालय में एसपी स्थापना घनश्याम को श्रावस्ती का नया एसपी बनाया गया है। आईजी कानपुर रेंज प्रशांत कुमार को आईजी ईओडब्ल्यू और डीआईजी झांसी रेंज जोगेंद्र कुमार को आईजी कानपुर रेंज बनाया गया है। डीआइजी वाराणसी अखिलेश चौरसिया भ्रष्टाचार निरोधक संगठन के डीआइजी हैं।
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More